घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी में होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में होली त्यौहार के माहौल को लेकर नगर वासियों से पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली डहाड़ ने चर्चा की ।
नगर वासियों ने बताया कि घोड़ाडोंगरी एक साथ शांति प्रिय नगरी है और यहां पर सभी त्यौहार बड़े ही सद्भावना पूर्ण तरीके से मनाए जाते हैं । होली त्यौहार पर नगर के बाजार ढाना में लगने वाले मेघनाथ मेले पर चर्चा हुई ।
आसपास के ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के लिए व्यवस्था बनाए जाने पर विचार विमर्श हुआ ।वही कान्हा वाडी ग्राम पंचायत के पिपरी में लगने वाले मेले पर नरेंद्र ऊइके पूर्व सरपंच ने भी जानकारी से अवगत कराया । होलिका दहन धुरंडी रंग पंचमी मेघनाथ मेला सहित अन्य विषयों पर नगर वासियों ने अपने विचार रखें।







