*बैतूल जिले के जनसंघी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित*

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अटल स्मृति समिति के राष्ट्रीय संयोजक *धीरज पटेरिया* पूरे मप्र में लगभग पच्चीस हजार किलोमीटर की यात्रा कर हर जिले में जनसंघी कार्यकर्ताओं को घर पंहुचकर रजत पत्र शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित कर रहे इसी क्रम में आज बैतूल जिले में प्रथम जिला अध्यक्ष रहे श्री मोतीलाल पटेल जी के सुपुत्र*श्री महेश महतो जी जुआड़ी,* को सम्मानित किया गया

सम्मान पाकर जनसंघी नेता श्री महेश महतो जी भावुक हो गए उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का स्वर्णिम पल है जो आज हमे *अटल कार्यकर्ता सम्मान* प्राप्त हो रहा श्री महेश महतो ने कहा कि आज हमे लग रहा की हमने जो मेहनत संघर्ष विपरीत परिस्थितियों में को कार्य किया था उसका प्रतिफल प्राप्त हो गया

उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए धीरज जी और उनकी टीम की भूरी भूरी सराहना की यहां तक कहा कि हमारी उम्र दस बीस साल बढ़ गई कार्यक्रम के दौरान * गेलेंद्र राठौर ,दीपक उइके, राजेश परते राजेश महतो ,आभाष मिश्रा उपस्थित रहे*