कैंप स्वयं सेवक के व्यक्तित्व को परिपक्व कर निखारता है – डॉ जीपी साहू
शासकीय महाविद्यालय घोडोंगरी की राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर जो की प्राथमिक शाला पिपरी ग्राम पिपरी, कान्हवाड़ी तहसील घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल में आयोजित की जा रही है| शिविर के दूसरे दिन आज शिविर के आदर्श दिनचर्या का निर्वहन करते हुए स्वयंसेवक एव स्वयं सेविकाओं द्वारा योग मेडिटेशन नाश्ता के बाद ग्रामीण चौपाल की साफ सफाई की गई| तत्पश्चात जैविक
खेती परियोजना कार्य हेतु कुशलता जैविक कृषि फार्म सुखाढाना गए, वहां से 2:00 बजे वापस आए उसके बाद शिविर में जिला बैतूल से आए जिला संगठन डॉ जी पी साहू डॉ शेषकर डॉ सरले द्वारा कैंप का निरीक्षण किया गया एवं व्यवस्था देखी गई बौद्धिक सत्र में संबोधित करते हुए वे डा साहू ने कहा कैंप छात्र को के व्यक्तित्व को परिपक्व कर निखारता है, और समुदाय से कनेक्ट होना सिखाता है, प्राचार्य डॉ साहबराव झरबडे सर की उपस्थिति में राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी पुरुष इकाई को पुरुष इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर राकेश सिसोदिया एवं महिला इकाई प्रभारी डॉ यासमीन जिया की उपस्थिति में दल नायक पीयूष एवं दल नायिका कु रोशनी धुर्वे द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन
दिया गया कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर हेमंत निरापुरे सर द्वारा किया गया कार्यक्रम में आभार व्यक्त डॉक्टर भूपेंद्र पाटणकर सर द्वारा किया गया उसके बाद कार्यक्रम समाप्त किया गया फिर भोजन की व्यवस्था की गई अतिथियों को भोजन कराया गया शिक्षक शिक्षिका एवं स्वयंसेवक -सेविकाओं द्वारा भी भोजन ग्रहण किया है अंत में प्राचार्य सर द्वारा nss गीत गाया गया|







