शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी का राष्ट्रीय सेवा योजना की ( पुरुष एवं महिला) संयुक्त इकाई दल सात दिवसीय विशेष शिविर हेतु ग्राम पिपरी शासकीय प्राथमिक शाला पिपरी हेतु रवाना हुए शिविर दिनांक 24/02/2026 से 02/03/2026 तक डिजिटल साक्षरता, स्वच्छता एवं स्वास्थ टिम के साथ ग्राम – पिपरी , कान्हावड़ी में आयोजित किया जा रहा है शिविर दल को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ साहेब राव झारबडे एवं समस्त स्टाफ ने हरि झंडी दिखा के रवाना किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई प्रो. राकेश सिसोदिया निर्देशन में तथा महिला इकाई डॉ यासमीन जिया के निर्देशन में सात दिवसीय शिविर संपन्न किया जाएगा जिसमें प्रो. ओमप्रकाश बोरकर एवं श्री प्रेमसिंग पूर्णकालिक रूप से शिविर में सहयोग करे , जबकि अन्य स्टॉफ समय समय पर सहयोग करेंगे । शिविर रवाना होने के पूर्व प्राचार्य डॉ साहेबराव
झारबडे स्वयं से सभी को शिविर के लिए शुभकामनाएं दी एवं शिविर में अनुशासन हेतु खा जबकि मिडिया सेल प्रभारी प्रो.हेमंत निरापुरे द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को बताते हुए स्वयं सेवा को प्रेरित किया एवं डॉ अजाब राव खातरकर द्वारा NCC ताली का प्रशिक्षण दिया एवं नियम बताए। समस्त स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई शिविर में छात्र पियूष तयवडे को पु. इकाई का दलनायक एवं छात्रा कु. रोशनी धुर्वे को म. इकाई का दलनायक बनाया गया।







