घोड़ाडोंगरी में अक्षर साथियों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

घोड़ाडोंगरी– उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत
मंगलवार को अक्षर साथियों का विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का
आयोजन किया गया ।
विकास खंड घोडाडोंगरी
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्राम स्तरीय अक्षर साथियों को असाक्षरों को साक्षर
बनाने की विभिन्न।
गतिविधियों से अवगत कराया गया प्रशिक्षण में सर्वप्रथम विकास खंड स्रोत समन्वयक पीसी घोष विकासखण्ड सह समन्वयक कल्पनाथ भारद्वाज बीएसी मुकेश सरियाम,सुनील वरकड़े सीएसी संकुल सह समन्वयक एवं अक्षर साथियों के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर
प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

प्रतिभागियों के आगमन पर उनका विधिवत पंजीयन करवाकर माला के द्वारा स्वागत किया गया।
उन्हें प्रशिक्षण के दौरान अक्षर बोथी पेन डायरी
आईडी कार्ड चाय एवं भोजन की पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा अक्षर साथियों को ग्रामवार वार्ड वार गृह संपर्क कर।
असाश्क्षर व्यक्तियों को चिह्नांकित
कर सर्वे पंजी संधारित कराना तदुपरांत NILP MP APP पर असाक्षरों का पंजीयन कराना उसके उपरांत उनको अक्षर ज्ञान का विकास कराने हेतु अक्षर पोथी के द्वारा बुनियादी शिक्षा का व्यावहारिक अभ्यास कराने की कार्य योजना पर मार्गदर्शन दिया गया।
सर्वे पंजीयन अध्यापन परीक्षा व्यावसायिक शिक्षा पर बिंदुआर मास्टर ट्रेनर के द्वारा चर्चा किया गया साथ ही अक्षर दीदियों के द्वारा।

बताए गए समस्याओं का मास्टर ट्रेनर के द्वारा समाधान बताया गया आगामी माह में प्रस्तावित परीक्षा को देखते हुए साक्षरता अभियान को सफल बनाने हेतु
अध्यापन केंद्रों को सतत संचालित कराने के निर्देश दिए गए।