*वार्ड 11 में हुआ संकल्प से समाधान अभियान का शिविर*

 

सारनी। संकल्प से समाधान अभियान के तहत सोमवार 23 फरवरी को वार्ड 11 में शिविर का आयोजन फेडरेशन स्कूल के पास किया गया।

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने के लिए 16 फरवरी से 15 मार्च तक संकल्प से समाधान अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को वार्ड 11 में

फेडरेशन स्कूल के पास शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद हरिता शांति पाल, शिविर प्रभारी जीएस पांडे, संतोष सोनारिया, चंद्रमणि सोनी, राकेश सोनी, सुनील कसरादे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अन्य नागरिक उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न योजनाओं के आवेदन आए। इनका समय सीमा में निराकरण किया जाएगा।