प्रतिष्ठा अलंकरण से सम्मानित हुए अनिल यादव महिलाओं और बेटियों को समर्पित सम्मान l
दैनिक प्रदेश वाच आशीष उघड़े जिला बैतूल । दैनिक साँझवीर टाइम्स के 11 वर्ष पूर्ण होने एवं 12 वर्ष में प्रवेश किए जाने के इस अवसर पर साँझवीर टाइम्स के द्वारा सेवा शिक्षा पर्यावरण खेल बालिका सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक एवं जिले की विभूतियों को प्रतिष्ठा अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया
इस अवसर पर लाड़ो फाउंडेशन के संस्थापक अनिल यादव को प्रतिष्ठा अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक,आमला विधायक, मुलताई विधायक, भैंसदेही विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष,भाजपा जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवियो और पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे सभी ने लाडो फाउंडेशन के कार्य की प्रशंसा की और उन्हें बधाइयां दी ।







