सादर प्रार्थीगण (युवा कांग्रेस): संजय यादव (जिलाध्यक्ष), अक्षय जायसवाल (जिला प्रभारी), अर्पित तिवारी (सह प्रभारी), जितेंद्र सिंह इवने (प्रदेश महासचिव), दिगंबर पारधी, धर्मेंद्र भलावी (विधानसभा अध्यक्ष), रूपेश भोरवंशी (ब्लॉक अध्यक्ष), रिंकू वर्मा, मुकेश मोहबिया, राजा इमरान खान, महेश सोनी, राजेश यादव, संतोष हनौते, पप्पू यादव, कैलाश यादव, सोनू धुर्वे, रामकरण यादव, संजू परते, पूरन उईके, महेंद्र उईके, रोहित राजपूत, ठाकुर, सौरभ इवने एवं समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
दिनांक 21/02/2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे इमली मोहल्ला, घोड़ाडोंगरी में शासकीय नल जल योजना का कार्य चल रहा था। वहां कार्यरत आदिवासी श्रमिक विकास कुमरे के साथ भाजपा नेता व पूर्व विधायक प्रतिनिधि विवेक जैन ने केवल रोड पर ट्रैक्टर खड़ा होने की बात को लेकर अत्यंत हिंसक व्यवहार किया। आरोपित विवेक जैन ने अपनी कार से उतरकर विकास कुमरे को मां-बहन की अत्यंत अश्लील गालियां दी और उसकी जाति को लक्षित करते हुए उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। इसके उपरांत, आरोपित ने अपनी सता और रसूख के नशे में चूर होकर हॉकी के डंडे से विकास पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने पैर और बाएं कंधे पर चोटें आई हैं।
उल्लेखनीय है कि जारोपित विवेक जैन क्षेत्र में अपनी राजनैतिक पहुंच का दुरुपयोग कर निरंतर गरीबों और आदिवासियों का शोषण करता है। वह समाज में ऊंच-नीच और छुआछूत की भावना रखता है तथा आए दिन निर्दोष लोगों के साथ मारपीट और गाली-
गलौज कर दहशत फैलाता है। ऐसे व्यक्ति का समाज में स्वतंत्र घूमना कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है। अतः युवा कांग्रेस मांग करती है कि आरोपित के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) तथा IPC की सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। साथ ही, आरोपित की हिंसक प्रवृत्ति को देखते हुए उसका वकालत का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। यदि इस गंभीर प्रकरण में त्वरित और कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस पूरे ब्लॉक में उग्र आंदोलन और प्रदर्शन हेतु विवश होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।








