*विधायक ने कहा– पहले ही हटा दिया था प्रतिनिधि पद से :भाजपा नेता पर मारपीट का आरोप*

कांग्रेस नेता रामू टेकाम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

( बैतूल)
घोड़ाडोंगरी के इमली मोहल्ला क्षेत्र में शनिवार को मारपीट की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विवेक जैन पर आरोप है कि उन्होंने बीच सड़क पर अपनी अल्टो कार खड़ी कर सामने से आ रहे ट्रैक्टर को रोका और उसके चालक विकास कुमरे के साथ कथित रूप से हॉकी से मारपीट की तथा अभद्र गालियां दीं।
बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा और नाराज़गी का माहौल है। पीड़ित युवक आदिवासी समाज से बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.facebook.com/share/r/1CYzE7ZCRB/

इस मामले में क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कहा कि उन्होंने 27 जनवरी 2026 को ही विवेक जैन को विधायक प्रतिनिधि के पद से मुक्त कर दिया था। विधायक के अनुसार, घटना का वीडियो उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी को मामले में न्यायसंगत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

https://www.facebook.com/share/r/1CYzE7ZCRB/

स्थानीय लोगों का कहना है आदिवासी महिला विधायक इतने अच्छे से अपना कार्य कर रही है ऐसे लोग उनके अच्छे कार्यो पर पलीता लगा रहे है वही विवेक जैन संगठन का कोई जिम्मेदार पदाधिकारी नहीं है पर कि ऐसी घटनाओं से भारतीय जनता पार्टी के नाम की छवि प्रभावित हो रही l