बैतूल।
आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित बालिका गृह बैतूल में एक अत्यंत भावपूर्ण एवं आनंदमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट श्री भारत चंद्र राका एवं श्रीमती कंचन देवी राका जी तथा श्री राजीव खंडेलवाल एवं श्रीमती राखी खंडेलवाल जी ने अपनी विवाह वर्षगांठ बालिकाओं के साथ मिलकर सादगी, प्रेम और आत्मीयता के साथ मनाई। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के साथ केक कटिंग, शुभकामनाओं का आदान-प्रदान एवं सांस्कृतिक वातावरण में उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बालिकाओं को उपहार स्वरूप कपड़े, मिठाइयाँ एवं नमकीन वितरित किए गए, जिससे बालिकाओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ
झलक रहा था। कार्यक्रम का सफल संचालन महावीर इंटरनेशनल की जोन प्रेसिडेंट श्रीमती जूली राका जी के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को परिवार जैसा स्नेह, प्रोत्साहन और सकारात्मक माहौल प्रदान करना रहा, जिससे वे स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और प्रेरित महसूस कर सकें।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया।







