मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नर्मदापुरम संभाग कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर संजय ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत । (संजय ठाकुर के घोड़ाडोंगरी नगर पहुंचने पर जिला,तहसील एवं विकासखंड के पदाधिकारी,अधिकारी, कर्मचारियों ने किया स्वागत)

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के
नर्मदापुरम संभाग कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर संजय ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत ।
(संजय ठाकुर के घोड़ाडोंगरी नगर पहुंचने पर जिला,तहसील एवं विकासखंड के पदाधिकारी,अधिकारी,
कर्मचारियों ने किया स्वागत)
घोड़ाडोंगरी । मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह द्वारा संघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों के अनुरूप नर्मदापुरम संभाग, नर्मदा पुरम के संगठनात्मक कार्य हेतु स्वास्थ्य विभाग बैतूल (घोड़ाडोंगरी) में कार्यरत संजय ठाकुर को नर्मदापुरम संभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।जैसे ही श्री ठाकुर के संभागीय अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई उन्हें क्षेत्र के पदाधिकारियों,

अधिकारियों,कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की । नर्मदापुरम संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष संजय ठाकुर को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सचिन राय ,भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री पंजाबराव गायकवाड़ ने बधाइयां ,शुभकामनाएं प्रेषित की। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ घोड़ाडोंगरी के तहसील अध्यक्ष नितेश राठौर, विकासखंड अध्यक्ष मुकेश सरयाम,संरक्षक पी.सी.बोस, वरिष्ठ शिक्षक भगवतराम तुमराम, सचिव राजेंद्र मालवीय, बीएमएस के अध्यक्ष डॉ.पुरुषोत्तम सरयाम ने बताया कि बुधवार श्री संजय ठाकुर के नगर घोड़ाडोंगरी पहुंचने पर उनका हॉस्पिटल चौक पर आतिशबाजी कर पुष्पहारों से स्वागत किया गया । उन्हें बधाई देने के लिए नगर के प्रबुद्ध नागरिक सहित बीएमओ डॉ.संजीव शर्मा,डॉ.कविता कोरी,पिंकी विश्वास, एस.के.सक्सेना, सुभेष मालवीय,शिरीष वर्मा,संजय पवार,रामप्रसाद धुर्वे,डॉ.अभ्युदय इवने,डॉ.रवि अधिकारी,डॉ.रोशनी,अनिल भूमरकर,श्री

वाईकर,प्रदीप झा सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे ।संभागीय कार्यकारीअध्यक्ष संजय ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो जिम्मेदारी सौंपी हे उस पर खरा उतरने का सम्पूर्ण प्रयास करूंगा साथ ही सभी अधिकारी,कर्मचारियों को साथ लेकर उनकी समस्याओं के लिए हमेशा संघर्ष के लिए तैयार रहूंगा ।कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष नितेश राठौर द्वारा किया गया ।