*अहिरवार समाज जिला राजगढ़ के मुकेश अहिरवार ने दमोदर यादव मंडल को शहीद वीर मनीराम अहिरवार को सम्मान दिलाने हेतु पत्र दिया*

*अहिरवार समाज जिला राजगढ़ के मुकेश अहिरवार ने दमोदर यादव मंडल को शहीद वीर मनीराम अहिरवार को सम्मान दिलाने हेतु पत्र दिया त्वरित हुई कार्यवाही*
___________________________
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल
___________________________
नरसिंगढ। राजगढ़ अहिरवार समाज जिला राजगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार मुकेश अहिरवार है। जो कि सामाजिक मुद्दों को शासन प्रशासन के पास पुरजोर उठाते रहते है। उन्होंने एक ऐसा महत्वपूर्ण बात को उठाई है वह अहिरवार समाज ही नहीं पूरी बहुजन समाज के लिए गौरव की बात है।

स्मरणीय हो की अहिरवार समाज के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चीचली तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के थे। जिन्होंने 1942 में अंग्रेजों से मुकाबला किया और उन्हें गांव से खदेड़ कर आजादी के आंदोलन में बहुत ही सराहनीय कार्य किया था। जिन्हें अभी तक की सरकारों ने अनदेखी करते हुए

सम्मान से वंचित रखा है। उनकी उपेक्षा कर अहिरवार समाज के गौरवशाली इतिहास को दबाने का प्रयास किया है। मुकेश अहिरवार ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दमोदर यादव मंडल को उनकी संकल्प यात्रा नरसिंगढ के आगमन होने पर उनको शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के सम्मान दिलाने हेतु और उनकी आवाज उठाने को लेकर एक पत्र सौंपा।

दमोदर यादव मंडल ने उक्त मांग पत्र को प्राप्त होतें ही अपनी ओर से तत्परता से कार्यवाही करते हुए उक्त मांग को नरसिंगढ अनु विभागीय अधिकारी को को

दिया। जो कि मध्यप्रदेश सरकार के लिए भेजने हेतु दिया गया है। यादव मंडल जी ने सरकार से अपेक्षा की है कि वह हमारी बहुजन समाज के महान क्रांतिकारी वीर मनीराम अहिरवार जी को सम्मान देते हुए पत्र में सामाजिक नागरिकों द्वारा की जा रहीं सभी मांगों को शीघ्र पूरी करते हुए समाज को गौरवान्वित किया जाये। दमोदर यादव मंडल ने बताया है कि हमारे महापुरुषों के सम्मान की लड़ाई मैं और हमारे संगठन के माध्यम से हमेशा उठेंगी।