बैतूल। प्रगतिशील कतिया समाज संगठन बैतूल के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विगत वर्ष 2006 से निरंतर भंडारा प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। इस वर्ष भी 15 फरवरी 2026 को संत भूरा भगत सेवा समिति भोपाली द्वारा भोपाली मेले में शिव भक्तों के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन किया
आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोपाली मेले में पहुंचते हैं। ऐसे में संत भूरा भगत सेवा समिति एवं प्रगतिशील कटिया समाज संगठन द्वारा वर्षों से सेवा परंपरा का निर्वहन करते हुए भंडारे का आयोजन किया जाता है। दोनों संगठनों ने समस्त शिव भक्तों से अपील की है कि वे 15 फरवरी को भोपाली मेला पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करें। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। समिति ने सभी से आग्रह किया है कि जल संरक्षण का ध्यान रखें, व्यर्थ पानी न बहाएं, क्योंकि जल ही जीवन है।







