पुलवामा के शहीदों को किया याद,शहीद भवन में कैंडल जलाकर दो मिनट रखा मौन

बैतूल/ बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के राष्ट्र रक्षा मिशन द्वारा शहीद भवन में पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर कराते खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।समिति अध्यक्ष गौरी बालापुरे पदम ने बच्चों को बताया कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे।इस हमले ने पूरे देश को दुख और आक्रोश से भर दिया था। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला हमें यह याद दिलाता है कि हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देते हैं। इसलिए इस दिन को हमें शहीदों के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ भी याद रखना चाहिए। शहीद भवन मेंअध्यक्ष गौरी

बालापुरे,सचिव भारत सिंह पदम, वरिष्ठ सदस्य वंश पदम,नीलेश उपासे,सरिता अतुलकर,चेताली गौर, लता नागले, उषा अतुलकर,मंजू भलावी, कराते कोच महेंद्र सोनकर, विजित लिखितकर,विवेक उइके, निशा, अनमोल,सर्विका, कुशाग्र, सतीश,शिवगोपाल,शिवकुमार,प्रेरणा सहित बड़ी संख्या में कराते खिलाड़ी,गणमान्य नागरिक श्रद्धांजलि देने पहुंचे।