दिनांक रविवार, 8 फरवरी 2026 को
लक्ष्य पब्लिक स्कूल, चोपना में बंगो लोक भारती के तत्वावधान में 24 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस बैठक में संगठन के अनेक समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी साथियों ने 24 जनवरी के कार्यक्रम की विस्तार से समीक्षा की और संगठन को आगे मजबूत करने हेतु कई महत्वपूर्ण भावी योजनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:
🔹 हर गाँव में बांग्ला भाषा केंद्र की स्थापना ऐसे गाँव जहाँ बांग्ला भाषा का ज्ञान कम है, वहाँ बांग्ला पढ़ने-लिखने और बोलने के लिए भाषा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया, ताकि समाज अपनी भाषा और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा रहे।
🔹 पहला बैशाख (बंगाली नववर्ष) का सामूहिक आयोजन बंगाली कैलेंडर के प्रथम दिवस पर सभी बंगाली समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में एकत्र होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बंगाली गौरव गाथा एवं आपसी संवाद करेंगे तथा कार्यक्रम के अंत में सहभोज आयोजित किया जाएगा।
🔹 किसानों के लिए प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण, किसानों की आय बढ़ाने और स्वस्थ जीवन के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग, यूरिया, डीएपी एवं रासायनिक खाद से मुक्ति, मिट्टी, फसल और मानव स्वास्थ्य की रक्षा जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सकें।
यह समीक्षा बैठक भाषा, संस्कृति, समाज और प्रकृति संरक्षण की दिशा में बंगो लोक भारती का एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है। बंगो लोक भारती – संगठित समाज, जीवंत संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प।
*एस बापी बैन*
जिला प्रचार प्रमुख
बंगो लोक भारती







