*स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत छात्रों ने लिया रोजगार मेंले का लाभ*

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोगरी के छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.साहेबराव झरबडे के निर्देशन में आज जनपद पंचायत घोड़ाडोगरी में

संचालित आजीविका मिशन द्वारा आयोजित रोजगार मेले में भाग लिया और विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर की जानकारी ली और पंजीयन कराया इस अवसर पर महाविद्यालय के कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ.आजाब खातरकर ने छात्र-छात्राओं से रोजगार की समझ और उसके अंतर्गत आने वाले परेशानियों के विषय में चर्चा की महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ डॉ अजय कुमार चौबे डॉ. देवकृष्ण मगरदे उपस्थित रहे।