आज विदेशी भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं और हम छोड़ रहे हैं, आज शर्म दिखाई नहीं देती यही घोर कलयुग है, आज ऐसी सूर्पनखाएं हो रही हैं जो पति को मरवा रही है, कैदियों में ऐसे केस ज्यादा हैं जो छेड़छाड़ ,बलात्कार से संबंधित हैं : योग शक्ति आस्था दीदी

 

घोड़ाडोंगरी नगर के दुर्गा चौक मैं ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के छठवें दिन क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके पहुंची उन्होंने आस्था दीदी का स्वागत किया अपने उद्बोधन में कहा कि घोड़ाडोंगरी नगर परिषद क्षेत्र को पावन करने पहुंची आस्था दीदी का आभार ।उन्होंने कहा कि मैं ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़ी हुई हूं मुझे माउंट आबू जाकर स्वर्ग जैसा आनंद प्राप्त हुआ ।जीवन में इतनी ऊंचाई पर पहुंची हूं शिव बाबा के आशीर्वाद से ।।अपने प्रवचन में आस्था दीदी ने कहा कि जीवन में सारी समस्याओं का समाधान श्रीमद् भागवत गीता में है सारे वेदों का गुलदस्ता गीता जी हैं ।जब भी परेशान हो मां गीता की गोदी में बैठ जाओ।

देखे वीडियो

ज्ञान से ही आत्मा का कल्याण होता है जिसके अंदर अंधत्व बैठा रहता है उसका मन अशांत होने लगता है ।बुराई सब में है पर भाव आ जाए श्रद्धा का तो सुख देने लगता है। ब्रह्माकुमारी अंदर के विचारों को नाश करने का कार्य कर रही है ।धरती आज धर्मग्लानि के समय से गुजर रही है यहां धर्म भी है अधर्म भी है सृष्टि का चक्र 5000 वर्षों का है जिसमें चार चक्र हैं स्वास्तिक में भी चार भुजाएं हैं पहले केवल सनातन धर्म था विदेशियों ने सिंधु को हिंदू बना दिया और हम अपने सत्य सनातन धर्म को भूल गए ।स्वास्तिक का मुख्य भाव युगों को प्रदर्शित करता है कलयुग में क्लेश बढ़ गए हैं। आजकल दिखावा बहुत हो गया है ब्रह्माकुमारी संस्थान में 16000 से अधिक बहनों ने भगवान को अपना जीवन समर्पित कर दिया है । संस्थान में देश-विदेश में हजारों बहने हैं ।

धर्म ने आज धंधा का रूप ले लिया है धंधा बढ़ने का कारण कलयुग चरम सीमा पर आ गया पुराणो को पूजेंगे पर उनमें लिखी बातों को नहीं मानेंगे ऐसी ही स्थिति आ गई है । परमात्मा से नहीं जुड़ेंगे तो बाहरी विवादों में उलझकर जीवन खत्म हो जाएगा। यदि जीवन में सुख शांति से रहना है तो एक घंटा आश्रम में जरूर आए। नदी जब मर्यादा में चलती है तब सभी पूजा करते हैं जब बाढ़ आती है तो लोग त्राहि त्राहि करने लगते हैं ।जीवन को नियमों में डालो आज कलयुग में भाई बहन के रिश्ते कलंकित हो रहे हैं धर्म से दूरी के कारण । दूसरों को अच्छा करता देख नहीं सकते और टांग खींचते हैं सच लीडर होता है आत्म कल्याण करने का समय आ गया है ज्ञान की गंगा के माध्यम से प्रभु का संदेश है अब बदलाव का समय है एक बार बुद्धि का नाश हो जाए तो सुधारना बहुत मुश्किल होता है राम का चिंतन करें हमारे देश में पहले राधे गौरी लक्ष्मी का नाम आता है देवी देवता गृहस्थी वाले दिखाते हैं उनकी पूजा होती है क्योंकि वह पवित्र आत्मा है । आज फॉरेन कल्चर में जो चल रहा है वह इंडिया में आ गया है ।

ऐसा कलयुग आ गया है कन्या अपने तरफ पति पसन्द कर रही है बिना शादी के बच्चे पैदा हो जाते हैं यह घोर कलयुग की निशानी हैं । सूर्पनखा जैसी स्वछन्द नारी थी जिसे कोई रोकने वाला रोकने वाला नहीं था ऐसी नरिया कलयुग में भी रहती हैं देह को देखकर आकर्षित हो जाती हैं ।

उन्होंने कहा कि ऐसी नारियां आज बढ़ गई है जो विवाह का प्रस्ताव खुद रखती हैं अब ऐसी सूर्पनखाएं हो रही हैं जो पति को मरवा रही हैं। श्रंगार करना बहुत अच्छी बात है पर आत्मा का भी श्रृंगार करना चाहिए देह संस्कारों शब्दों गुणों से सुंदर दिखता है चेहरे पर मुस्कुराहट हो तो इंसान सुंदर दिखता है शूर्पणखा के लंबे नाखून थे पर यह आज फैशन है खुद के लिए संजो अच्छे से रहना अच्छी बात है पर खुद के लिए करो अंग प्रदर्शन इतना बढ़ गया है की बहन बेटियां लाज शर्म भूल गई है यही घोर कलयुग है।

पुरुष की बराबरी के लिए पैंट शर्ट पहन रहे हैं नारी वैसे ही पुरुष से ऊपर है क्योंकि नर को पैदा करती है हमारी संस्कृति पहनावे को भूल रहे हैं हमारी सभ्यता ड्रेसिंग सेंस को मोहताज है क्या ❓

आज जो बहुत ऊंची जगह पर है वह कितने संस्कारों से रहते हैं कितना पहनावा अच्छा है फिर यह फूहड़पन क्यों । आज विदेशी भारत में आकर साड़ी पहनकर राधा रानी के भजन पर नाच रहे हैं और हम विदेशियों की संस्कृति अपना रहे हैं। उन्होंने बेटियों से कहा कि अपने चरित्र की रक्षा आप स्वयं कर सकती हैं चांद का टुकड़ा मत बनो सूर्य जैसी बनो।” दुनिया गुलशन है तो नारी उसकी माली है” सूर्पनखा की नाक कटी मतलब इज्जत चली गई । जो है नहीं उसका दिखावा कर रहे हैं जब सच सामने आएगा तो नाक कट जाएगी ।अपनी नाक अपने हाथों में है आज का माहौल बिगड़ रहा है संबंध प्रभु से जोड़ा ही नहीं की प्रभु मदद करने के लिए आगे आए ।

2024 से ज्यादा घटनाएं 2025 में घटी 2026 में क्या होगा ईश्वर से संबंध रहेगा तो परमात्मा मदद करेंगे आज गौ माता कट रही है इसके जिम्मेदार भी हमारे बीच में बैठे हमारे लोग ही हैं कैदियों में ऐसे कैदी ज्यादा हैं जो युवक युवतियों के आपसी संबंध के कारण अब छेड़छाड़ बलात्कार जैसे केस के कारण जेल में हैं । द्रोपती के पांच पति थे पर मौका पड़ा तो परमात्मा ने ही मदद की आप अपनी चिंता कर लो भगवान से संबंध रहेगा तो भले ही कोई मदद कर ना करें प्रभु मदद जरूर करेंगे।