*संकल्प से समाधान अभियान के तहत वार्डों में लगाए जा रहे शिविर, लोगों को दे रहे योजनाओं की जानकारी, समस्याओं का त्वरित निराकरण*

_नगर पालिका द्वारा 12 जनवरी से 15 फरवरी तक चलाया जा रहा है अभियान।_

सारनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभआम लोगों को देने के लिए 12 जनवरी से 15 फरवरी तक संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। निकाय क्षेत्र में वार्ड स्तर पर इस हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें इनका लाभ प्रदान करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। अभियान हेतु नोडल अधिकारी सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार को बनाया गया है। संकल्प से समाधान अभियान के तहत 15 फरवरी तक लगातार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 14 जनवरी को वार्ड 4 एवं 5 के लिए शिवाजी ग्राउंड, 15 जनवरी को वार्ड 6 हेतु काली मंदिर के पास, 16 जनवरी को वार्ड 7, 8 एवं 9 के लिए सरस्वती स्कूल के पास आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह वार्ड 10 के लिए 19 जनवरी को पुरानी सारनी में आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर आयोजित होगा। वार्ड 11 के लिए 20 वार्ड 12 के लिए 21 जनवरी को आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर होंगे। इससे पूर्व वार्ड 1 से वार्ड 2 तक शिविरों का सफल आयोजन किया गया। लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के अलावा उन्हें इनसे जोड़ा भी जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से शिविरों में उपस्थित होकर योजनाआ का लाभ लेने का आग्रह किया है।

*वार्ड स्तर पर प्रति मंगलवार होगी जल सुनवाई :*

वार्डों में पेयजल को लेकर आ रही समस्याओं के निराकरण करने हेतु प्रदेश भर में प्रति मंगलवार वार्ड स्तर पर जल सुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बार उक्त जल सुनवाई का शुभारंभ किया गया है। इसमें उपस्थित होकर लोग पेयजल संबंधित समस्या, पाइप लाइन लीकेज, खराब पानी की सप्लाई, वाल्व चैंबर की सफाई समेत अन्य शिकायतें कर सकते हैं एवं सुझाव दे सकते हैं। जल सुनवाई में जलावर्धन योजना हेतु अनुबंधित कंपनी इसे कार्य हेतु नोडल अधिकारी उपयंत्री कमलेश पटेल को बनाया गाया है।