भारतीय ज्ञान-परंपरा के ध्वजवाहक, विश्व मंच पर सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने वाले , युगदृष्टा युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद
भारतीय ज्ञान-परंपरा के ध्वजवाहक, विश्व मंच पर सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने वाले , युगदृष्टा युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अन्नधारिया में मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन , ग्राम पंचायत अन्नधारिया , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा आयोजित ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के तहत सूर्य नमस्कार के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती पर वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया गया ।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक जीवन पर छात्रों का मार्गदर्शन किया ।विकासखंड समन्वयक अरविंद माथनकर द्वारा स्वदेशी एवं विकसित भारत 2030की संकल्पना पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम के पश्चात ग्राम में रैली निकाल करके लोगों को नशा से दूर रहने एवं स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प दिलाया गया ।स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम विद्यालय ससाबड़ में भी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई स्वामी जी के व्यक्तित्व पर कृतित्व पर वक्ताओं के द्वारा प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कार्तिक राम बारपेटे , परामर्शदाता घनीराम गढ़ेकर , जिला समिति सदस्य नरेंद्र प्रसाद सोनी , प्राचार्य गायत्री हाथिया , प्रधानाचार्य रीना इंदौरकर , तितीक्षा सोनी ‘ हेमा घोरे , त्रिवेणी अतुलकर , शीतल सिसोदिया ,संयोगिता चौहान ,समाजसेवी अनिल कुमार सोनारे ,पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विक्रम सूर्यवंशी सहित समस्त शिक्षकीय स्टाफ , छात्र-छात्राए एवं ग्रामवासी उपस्थिति रहे ।







