मां शारदा इलेवन घोड़ाडोंगरी,एसएससी सारणी को हराकर शिवा 11 पाथाखेड़ा सुपर आठ मे पहुची

 

सारणी:- स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज दूसरे दिन में तीन मैच खेले गए जिसमें एसएससी सारणी व वीसीसी बागडोना के बीच खेला गया जिसमें एसएससी सारनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 115 रन बनाए 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीसीसी बगडोना 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 86 रन बना पाई और यह मैच 30 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच हितेंद्र जिन्होंने एक ओवर में हैट्रिक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने!

आज के दिन का दूसरा मैच मां शारदा कंप्यूटर घोड़ाडोंगरी व शिवा 11 के बीच खेला गया जिसमें मां शारदा ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करने उतरी शिवा 11 ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 183 रन बनाए 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां शारदा कंप्यूटर घोड़ाडोंगरी 10 ओवर में 5 विकेट खोकर महज 91 रन ही बना पाई और यह मैच 93 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच भानु ठाकुर जिन्होंने 23 गेंद पर 78 रन की शानदार पारीक खेल कर मैन ऑफ द मैच बने!

आज के दिन का तीसरा मैच एसएससी सारणी व शिवा 11 पाथाखेड़ा के बीच खेला गया शिवा 11 ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसएससी सारणी ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 83 रन ही बना पाई 84 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवा 11 ने दसवें ओवर के चलते 89 रन बनाकर यह मैच चार विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच सचिन धुर्वे जिन्होंने दो ओवर में दो विकेट हासिल किये व बल्लेबाजी में 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने! आज मुख्य अतिथियों ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया जिसमें मुख्य रूप से चेतन गुप्ता, संतोष रघुवंशी, दिलीप झोड़, राना प्रताप सिंह, संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिह योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरिया, धर्मेंद्र राय, संजीत चौधरी,अजय वर्मा, लक्ष्मण साहू, सुजीत सिंह, गुमान सिंह ठाकुर, निशांत भंडारे उपस्थित रहे!