“युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों का पालन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए”।
वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सरदार विष्णुसिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में आज दिनांक 12 जनवरी को योग दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी की उपस्थिति में मैराथन दौड़ के साथ हुई जो कि छतरपुर चौक से शासकीय महाविद्यालय सारनी बागडोना तक हुई। तत्पश्चात महाविद्यालय प्रांगण में सामूहिक सूर्य नमस्कार हुआ। जिसमें महाविद्यालय के अतिरिक्त पी एम श्री शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल शोभापुर एवं शासकीय एकीकृत हाई स्कूल सलैया का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक विधानसभा आमला सारनी ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों के बारे विद्यार्थियों को अवगत कराया कि वे कैसे 39 वर्ष की अल्प आयु में युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गए। साथ ही कहा कि युवा ही ऐसी ताकत जो देश दशा और दिशा दोनों बदलने की क्षमता रखते हैं । युवा संवाद कार्यक्रम में छात्र
छात्राओं ने विधायक जी से सवाल किया और जिनके जवाब विधायक जी ने बड़े ही सहजता से दिया।महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम द्वारा उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी द्वारा कही गई तीन बातें बताई पहला हमेशा निडर होना चाहिए। दूसरा आत्मविश्वास से ओत प्रोत होना चाहिए और तीसरा यह की दूसरों पर विश्वास करना चाहिए यदि सभी छात्र छात्राएं इन बातों का पालन करते हुए अनुशासन में रहकर लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सारनी थाना एस डी ओ पी मैडम प्रियंका करचाम ने समय का सदुपयोग कैसे करें, अनुशासन बनाए रखने, हमेशा स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा बनाए रखने एवं हमेशा
सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया। जनभागीदारी अध्यक्ष श्री कमलेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा जितना सजग रहेगा, सचेत रहेगा हमारा देश आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में मुकेश यादव प्रथम, आदित्य कुमार डी पी एस स्कूल द्वितीय और जतिन कुमार बगडोना तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी क्रम में महिला वर्ग में प्रतिभा प्रजापति प्रथम, रमा यादव द्वितीय और महाविद्यालय की छात्रा रूपा शीलू तृतीय स्थान प्राप्त किया इन सभी छात्र छात्राओं को नगद राशि देकर विधायक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अंजना संजय राठौर ने किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, गोलू राजपूत मंडल अध्यक्ष, सरपंच श्री मिश्री लाल परते, और
महाविद्यालय परिवार से डॉ हरीश लोखंडे, डॉ दसरू यदुवंशी, डॉ दीपक मानकर, डॉ राजेश हनोते, डॉ गोलमन आहके, डॉ सविता पटेल, श्रीमती अनीता नागले, श्रीमती ज्योति भावरसे, श्रीमती निकिता सोनी, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्रीमती गंगा चौरे, श्रीमती रीना उईके, श्री दिनकर लिखिकर,श्री अनुज हालदार श्री आशीष परते श्री अनिल तुमदाड, श्री मोहन पवार श्रीमती संगीता उघड़े समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।







