आज से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष ग्राउंड का निरीक्षण किया

पाथाखेड़ा में आज से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष ग्राउंड का निरीक्षण किया

मप्र, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के खिलाड़ी करेंगे शिरकत

सारनी।

बैतूल/ सारनी – कोल नगरी में राज्य स्तरीय क्रिकेट का महाकुंभ आज से शुरू होगा। इसको लेकर आयोजन समिति द्वारा भव्य तैयारी की जा रही है। फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में ग्राउंड में हो रही तैयारी को जायजा लेने जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवाँर उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने ग्राउण्ड पहुंचने आयोजन समिति के सदस्यगणो से मुलाकात कर भव्य आयोजन के लिये बधाई दी! दरअसल स्वर्गीय सांसद विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मप्र ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य के खिलाड़ी शिरकत करते हैं। खास बात यह है कि पाथाखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले कई खिलाड़ियों का चयन रणजी, आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हो चुका है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों और आसपास के राज्यों के खिलाड़ियों की नजर स्व० सांसद विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता पर रहती है। इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में पंजीयन करने अभी से ही मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों की टीमें आयोजन समिति से संपर्क साधने में जुट गई है। क्रिकेट का महाकुंभ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में होगा। जिसमें पंजीयन शुल्क 3100 रुपए रखा गया है। जबकि प्रथम पुरस्कार 151000 या बुलट और द्वतीय पुरस्कार 75000 या टीवीएस की बाइक है।

इस राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में किया जाता है। आयोजन समिति ने बताया इस साल प्रतियोगिता में 48 टीमें शामिल रहेगी। लोकल के पुल में 32 टीमों को शामिल किया गया है। जबकि बाहरी पुल में 16 टीम शामिल रहेगी। प्रतियोगिता का आगाज 11 जनवरी को होगा जबकि समापन 26 जनवरी को होगा। इसके लिए तैयारी का दौर जोर शोर से चल रहा है।