तीसरे दिन के मैच में जेएनसीसी सारनी के आयुष सिंदूर का बल्ला बोला 25 बॉल पर 87 रन बनाए

सतपुड़ा विधायक ट्रॉफी घोड़ाडोंगरी तीसरे दिन के मैच में जेएनसीसी सारनी के आयुष सिंदूर का बल्ला बोला
25 बॉल पर 87 रन बनाए
घोड़ाडोंगरी:- फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मैच हुए जिसमें पहला मैच साकेत इलेवन घोड़ाडोंगरी विरुद्ध जेएनसीसी सारनी के बीच हुआ जिसमें जेएनसीसी सारनी ने शानदार जीत हासिल की वही दिन का दूसरा मैच केजीएन बगडोना विरुद्ध सत्यम बाजारढाना के बीच हुआ जिसमें केजीएन बगडोना ने मैच को जीता दिन का तीसरा मैच केजीएन बगडोना विरुद्ध जेएनसीसी सारनी के बीच हुआ केजीएन की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी दिखाते हुए 120 रन का लक्ष्य जेएनसीसी को दिया जिसमें जेएनसीसी के आयुष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 बॉल पर 87 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई मैन ऑफ द मैच आयुष रहे

सभी खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भाजपा नेता दीपक उईके विधायक प्रतिनिधि विवेक जैन भाजपा नेता राकेश अरोरा सहित समिति के संरक्षक समीर पाठक तीर्थराज माथनकर रूपेश साहू दीपक धोटे सिद्धार्थ बिहारे नरेंद्र चौकसे इमरान खान वसीम अली दीपांशु साहू यश साहू शिवेन्द्र मालवीय संजय पवार वासु प्रधान रोहित चौहान दुर्गेश यादव बृजेश धुर्वे दीपक नागवंशी अख्तर खान सभी ने खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार वितरण किया