*नर्मदापुरम ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर हरदा को दी मात*

एमपीसीए मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय अंडर-18 बालक वर्ग प्रतियोगिता जो स्वर्गीय अनिल परते जी की स्मृति में आयोजित है प्रतियोगिता का पहला मैच नर्मदापुरम और हरदा के बीच खेला गया।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप तोमर ने बताया कि हरदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 92 रन बनकर पूरी टीम पवैलियन लौट गई थी।जवाब में नर्मदापुरम ने बल्लेबाजी करते हुए 406 रन पर 6 विकेट के नुक्सान पर बना कर पारी घोषित कर हरदा को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।हरदा की टीम दिन के निर्धारित ओवर तक 91 रन पर 6 विकेट बना सकी और मैच में पहली पारी के आधार पर नर्मदापुरम को विजेता घोषित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर नर्मदापुरम के कप्तान प्रियव्रत पटेल को मेन ऑफ द मैच चुना गया।मैच में अंपायर गजेंद्र सालोकी एवं हरीश हनोतिया और स्कोरर की भूमिका दिनेश वर्मा ने निभाई। यह टूर्नामेंट स्वर्गीय अनिल परते जी की स्मृति में आयोजित जिसमें नर्मदापुरम,हरदा और बैतूल जिले की टीम हिस्सा ले रही है। टीम की जीत पर नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ सचिव श्री मनोहर बिल्थरिया ने कोच एवं कप्तान को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Comments are closed.