बैतूल एकेडमी और हरदा की शानदार जीत
आज मैदान में उतरेंगे आईपीएल के खिलाड़ी l
आशीष उघड़े जिला बैतूल( सारनी)। बैतूल एकेडमी और शिवाजी क्लब के तत्वाधान में आयोजित स्व. विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति टी-20 वाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार 12 दिसंबर का दिन प्रतिस्पर्धा से भरा हुआ रहा। टूर्नामेंट उपाध्यक्ष डॉ वरुण वर्मा ने जानकारी दी कि दिन के दो मुकाबले खेले गए, जिनमें पहला हरदा और नागपुर स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हरदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,जो की शानदार साबित हुआ । परिणाम स्वरुप गुना की टीम 18 ओवर में 180 रन बना के ऑलआउट हो गई। हरदा के बल्लेबाज सोहेल ने 60 और जोहेब ने 30 रनों को पारी खेली ।नागपुर टीम की ओर से आयुष बडोले ने 6 विकेट झटके वहीं नागपुर की बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने शिरुआत से परेशानी में रही लगातार अंतराल में विकेट गँवाकर 80 रन पे ऑलआउट हो गई हरदा के गेंदबाज राज मेहता को दिया गया जिन्होंने 2 विकेट और35 रन बनाए और इन्हें इस मैच का मैन ऑफ़ द मैच को दिया गया। वहीं दूसरा मैच बैतूल एकेडमी और आरबीसीएफ इंदौर के बीच खेला गया। जिसमें बैतूल एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 1७४रन बनाए। जिसमें सूरज राय और विसेस ने अच्छी साझेदारी करते हुए 90 रन जोड़े। आरबीसीएफ़ की टीम 1७४ का पीछा करने उतरी लेकिन ख़राब शुरुआत के कारण 136 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में मेन ऑफ़ द मैच सूरज को को दिया गया। पहले मैच में पुरस्कार मुख्य अतिथि आरडी स्कूल की संजालक ऋतु खंडेलवाल ,रश्मि साहू फरीदा हुसैन , दूसरे मैच में बैतूल एसडीएम अभिजीत सिंह , आर आई चनाप , द्वारा प्रदान किया गया।
– आज के मैच
टूर्नामेंट के सचिव मोइज़ मंसूरी ने बताया कि 1३ दिसंबर को महत्वपूर्ण मुक़ाबला खेले जाएंगा , टूर्नामेंट का महा मुक़ाबला दूसरा सेमी फाइनल मैच हरदा स्ट्राइकर और एलबीएस भोपाल के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का रोमांच लगातार बढ़ रहा है और दर्शक अगले मैच को लेकर विशेष उत्साह में हैं। आज आईपीएल के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। दर्शक मैच का लुफ्त सीआरआईसी बैतूल यूट्यूब चैनल के माध्यम से घर बैठे भी उठा सकते है।







