दिनांक : 11 दिसंबर 2025
दाउदखेड़ी (उज्जैन)।
मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित, परियोजना क्रियान्वयन इकाई (PIU) उज्जैन द्वारा परियोजना प्रचार-प्रसार एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाउदखेड़ी में क्लस्टर स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विकासखण्ड उज्जैन के लगभग 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ श्री कैलाश सागर, प्रबंधक जनसहभागिता, PIU उज्जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री पियूष बलदेवा, श्री कन्हैयालाल वर्मा (SQC विभाग) ISA से परियोजना समन्वयक श्री जितेंद्र वर्मा, श्री मनोज खेलवाल सहित समस्त टीम की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा उदयसिंहजी (सरपंच, साहब) ने अपने मार्गदर्शन से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यशाला में उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपना परिचय देते हुए नल-जल योजना की महत्ता पर चर्चा की।
जनसहभागिता प्रबंधक श्री कैलाश सागर ने नल-जल योजना, अंशदान, जलकर तथा शुद्ध पेयजल के लाभों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण जीवन स्तर को उन्नत करने तथा समुदाय के सर्वांगीण विकास की दिशा में सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनहितैषी पहल है।
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन श्री कन्हैयालाल वर्मा द्वारा किया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव श्री पियूष बलदेवा द्वारा प्रस्तुत किया गया। परियोजना समन्वयक श्री जितेंद्र वर्मा एवं श्री मनोज खेलवाल ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को प्रदान की। कार्यशाला के माध्यम से सभी सहभागी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को योजना के उद्देश्यों, क्रियान्वयन और सामुदायिक सहयोग के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







