*12 से 14 दिसंबर तक गोपालपुर उड़ीसा में जुटेंगे देशभर से डेलीगेट्स*
बैतूल/
एक बार फिर मध्यप्रदेश का नेतृत्व करते हुए जिले की सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार गौरी बालापुरे पदम अपनी टीम के साथ साउथ एशिया पीस कांफ्रेंस में शामिल हो रही है। गोपालपुर उड़ीसा में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित कॉन्फ्रेंस के लिए बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति का दल 10 दिसंबर को दोपहर में बैतूल से गोपालपुर के लिए रवाना हुआ। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे दल को उप स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार झा ने शुभकामनाएं दी।
*इन विषयों पर होगा मंथन*
साउथ एशिया पीस कांफ्रेंस में विभिन्न विषयों पर देश के अलग अलग प्रांतों से आए डेलीगेट्स चर्चा करेंगे। जिनमें खास तौर पर हमारे जीवन में नैतिक मूल्यों की भूमिका, दक्षिण एशियाई देशों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा, आतंकवाद और उग्रवाद: क्षेत्रीय सुरक्षा एवं सहयोग के लिए खतरे, युद्धग्रस्त विश्व और दक्षिण एशिया में लोकतंत्र पर इसका प्रभाव, विश्व परिदृश्य में भारत की स्थिति का आलोचनात्मक विश्लेषण आदि विषयों पर होगा मंथन साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से एक दूसरे की संस्कृति साझा करेंगे।
मध्यप्रदेश से यह करेंगे शिरकत
तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश की डेलीगेट्स टीम में श्रीमती पदम के नेतृत्व में प्रचीति कमाविसदार, उषा देशमुख, गीतु मवासे, मयंक मौसिक, रीता गुजरे, सियांशी गुजरे, पूर्वांशी गुजरे शामिल हो रहे है। यह दल 11 दिसंबर की रात गोपालपुर पहुंचेगा और 16 दिसंबर को वापस होगा।







