नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के तत्वाधान में अंतर जिला सीनियर वर्ग टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला बैतूल और नर्मदापुरम के मध्य एमपीसीए मैदान पर खेला जा रहा है।जिसमें बैतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन देशमुख के शानदार 80 रनों की पारी के बावजूद 179 रनों पर सिमट गई नर्मदापुरम की ओर गौतम रघुवंशी,हिमांशु शिंदे, हर्षित परसाई और अनुराग मालवीया ने 2- 2 विकेट लिए शेष गौरव दशोरे एवं कार्तिक राजोरिया को 1- 1 सफलता प्राप्त हुई। नर्मदापुरम ने बल्लेबाजी करते हुए
अखिल निगोटे के शतक और यश दुबे के 87 रनों की मदद से दिन के निर्धारित ओवर में 2 विकेट खोकर 237 रन बना लिए है फिलहाल नर्मदापुरम टीम के पास 58 रनों की बढ़त है।मैच के दौरान सिलेक्टर नितेश राजपूत, जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री मनोहर बिल्थरिया हरदा एवं बैतूल के कोच सहित अंपायर हरीश हनोतिया, विष्णु बौरासी एवं स्कोरर दिनेश वर्मा उपस्थित रहे। लीग का तीसरा मुकाबला नर्मदापुरमऔर बैतूल के मध्य खेला जा रहा है।
Comments are closed.