नर्मदापुरम संभाग की चार महिला खिलाड़ी मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम में हुआ सिलेक्शन।

 

आशीष उघड़े जिला नर्मदापुरम। आगामी 24 नवंबर से बीसीसीआई द्वारा चंडीगढ़ में अंडर – 23 महिला वर्ग का T-20 टूर्नामेंट आयोजित है नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग से चार खिलाड़ियों का चयन मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम में हुआ है जिसमें अनन्या दुबे, कल्याणी जाधव,माही ठाकुर और यामिनी बिल्लौरे शामिल है यह प्रतियोगिता 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक चढ़ीगढ़ में खेली जाएगी। एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा का कहना है

,हमारे संभाग की महिला खिलाड़ी मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी जो हमारे लिए गौरव की बात है हमारी शुभकामनाएं सभी खिलाड़ियों के साथ है वे उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर हमारे संभाग का नाम रोशन करेंगी । खिलाड़ियों के चयनित होने पर संभाग के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है।