*केंद्रीय विद्यालय सारणी के विद्यार्थियों ने ग्राम भारती महिला मंडल का किया अध्ययन भ्रमण, संस्था की विभिन्न गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों दी जानकारी*

 

बैतूल, 10 नवम्बर 2025 (सोमवार)।
आज केंद्रीय विद्यालय सारणी के कक्षा आठवीं के 80 से 85 छात्र-छात्राओं ने ग्राम भारती महिला मंडल, शोभापुर कॉलोनी बैतूल का अध्ययन भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों का अवलोकन किया। चार ग्रुप में छात्र-छात्राओं संस्था में संचालित स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित किए जा रहे आचार निर्माण इकाई का दौरा किया, जहां उन्होंने आचार बनाने एवं पैकिंग की प्रक्रिया को समझा। इसके बाद सैनिटरी पैड निर्माण इकाई का भ्रमण वहां की तकनीकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने आगे कंप्यूटर लैब, डाटा एंट्री प्रोग्राम एवं परामर्श केंद्र का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर काउंसलर श्रीमती शबनम शेख ने विद्यार्थियों को परिवार परामर्श केंद्र के कार्यों एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मीटिंग हॉल में आयोजित परिचर्चा के दौरान संस्था के प्रतिनिधि श्री लीलाधर गड़ेकर ने विद्यार्थियों को बताया कि एन.जी.ओ. क्या होता है, इसके अंतर्गत किस प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते हैं, तथा संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा महिला एवं बाल सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी।

विद्यार्थियों को शक्ति सदन (स्वाधार गृह) में निवासरत बेसहारा महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल की प्रक्रिया के बारे में बताया गया, साथ ही बालिका गृह बैतूल में 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं पालन-पोषण के संबंध में भी जानकारी दी गई। अंत में बच्चों को पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ताकि वे अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक बन सके। केंद्रीय विद्यालय से दो शिक्षक एवं दो शिक्षिकाएं साथ में उपस्थित रहे तथा उन्होंने बच्चों के लिए

वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए हमारे यहां की एक यह उत्कृष्ट संस्था है जो विकास का कार्य कर रही है। संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल, नंदा सोनी, ज्योति बागडे, बिंदेश्वरी यादव, प्रियंका गिरी, राजकुमार ठाकुर, प्रहलाद आरसे, उमेश नायक ने बच्चों को संस्था की संपूर्ण गतिविधियों को थोड़े समय में बताने का सहयोग किया बच्चे भ्रमण दौरान अत्यधिक प्रसन्न हुए।