अंधारिया मे चल रही शिव महापुराण कथा के पांचवे दिवस मे कैलाश महिमा का वर्णन किया
आमला ब्लाक के ग्राम अंधारिया मे लाला हरदोल बाबा के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में चल रही श्री शिव महापुराण में कथा वाचक वृंदावन से पधारे हुए श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कथा के पंचम दिवस में कैलाश महिमा को कहते हुए कहा कि भगवान को प्रकृति से कितना प्रेम है आप सभी का दर्शन कर कर देखिए हमें विश्व प्रकृति की रक्षार्थ विशेष संकल्प करना होगा जिसमें हम आज संकल्प करें कि हमारे द्वारा जीवन के रहते हुए 1000 वर्षों का रोपण होगा हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे शिव भक्ति साकार निराकार में ही नहीं अपितु पूरी प्रकृति के हर एक एक कन में शिव वास करते हैं प्रकृति हमारी आधारभूता है वृक्षों की महिमा हमें कोरोना कल में पता चली इनकी उपयोगिता हमारे जीवन में क्या है। रात्रि मे आदर्श नवयुवक रामलीला मण्डल
अंधारिया के कलाकारों के द्वारा द्वितीय दिवस लक्ष्मण शक्ति, तृतीय दिवस कुम्भकर्ण वध मेघनाथ वध, चतुर्थ दिवस लाला हरदोल बाबा का नाटकीय मंचन किया गया। जिसमे कथा का श्रवण करने आसपास के ग्रामीण सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंच रहे है। कथा के बिच मे प्रसंग अनुसार झाकियों का भी मंचन किया जा रहा है







