*भाजपा सारणी मंडल में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)’ कार्यशाला संपन्न*

 

*मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु भाजपा सारणी मंडल में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)’ कार्यशाला संपन्न*

*सारणी।* भारतीय जनता पार्टी सारणी नगर मंडल कार्यालय में दिनांक 7 नवम्बर 2025 को नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री गोलू राजपूत जी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR)’** अभियान को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी चुनावों के मद्देनज़र मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करना था। कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ के अध्यक्षगण, महामंत्रीगण, बी.एल.ए. (BLA), पार्षदगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

*दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत से हुआ शुभारंभ*

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के प्रेरणास्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर भावपूर्ण रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।
जिला महामंत्री श्री कमलेश सिंह जी ने राष्ट्रगीत के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और राष्ट्रभक्ति के भाव को स्मरण कराया।

*वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन*

कार्यशाला में प्रमुख वक्ता एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री कमलेश सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि

> “यह अभियान मात्र एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मज़बूत करने का जन आंदोलन है। हमें सुनिश्चित करना है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो और कोई त्रुटि शेष न रहे।”

इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्री किशोर बरदे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि

> सही और त्रुटिरहित मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर इस अभियान को सफल बनाएं।”

 

*मंडल अध्यक्ष का संबोधन एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह*
मंडल अध्यक्ष श्री गोलू राजपूत जी ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि सारणी मंडल का हर कार्यकर्ता इस अभियान को संगठन के गौरव का विषय बनाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर, टीम भावना और समर्पण की सराहना की।

कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री श्री विनय मदने जीने कुशलता से किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री संजीत चौधरी जी द्वारा किया गया।

संगठन का संकल्प

कार्यशाला के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे सारणी मंडल के प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाता सूची के अद्यतन एवं त्रुटि सुधार कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा इस अभियान को भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बनाएंगे। कार्यक्रम में समस्त मंडल पदाधिकारि पार्षदगण बूथ अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि सहित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे