जिले की अंडर 22 टीम का चयन ।
आशीष उघड़े जिला नर्मदापुरम। जिला नर्मदापुरम सभी खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि जिस किसी खिलाड़ी का जन्म दिनांक 01/09/2003 को या उसके बाद हुआ हो वे खिलाड़ी नर्मदापुरम जिले की बालक वर्ग की अंडर 22 टीम के चयन हेतु अपनी उपस्थिति दिनांक 8/11/2025 को एमपीसीए ग्राउंड, नर्मदापुरम में प्रातः 8:30 बजे उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। मनोहर बिलथरिया सचिव , ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का पंजीयन प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। सभी खिलाड़ी अपना डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट,आधार कार्ड लेकर उपस्थित हो।
नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ।







