आशीष उघड़े जिला नर्मदापुरम। स्वर्गीय जिनवर दास फौजदार स्मृति अंडर-15 बालक वर्ग प्रतियोगिता में दूसरा मुकाबला बैतूल एवं हरदा के मध्य खेला जा रहा है एमपीसीए ग्राउंड पर आज सुबह बैतूल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 142 रनों पर ऑल आउट हो गई।जवाब में हरदा की टीम महज 115 रन ही बना सकी।मैच में एम पी सी ए के ऑब्जर्वर श्री पुनीत चतुर्वेदी एवं मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री अनुराग मिश्रा और सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष संजय नाफदे, सफीक खान,मनोहर बिल्थरिया,शैलेन्द्र पवार,विष्णु बौरासी,आकाश चौरे सहित हरदा के कोच चंदन संकुल बैतूल कोच वंश मौजूद रहे। मैच के अंपायर नितेश राजपूत एवं हरीश हनोतिया और स्कोरर की भूमिका दिनेश वर्मा ने निभाई।
*स्कोर कार्ड*
बैतूल
142/10/43 ओवर
देवांशू चौहान 54 रन
नीत डोंगरे 30 रन
सात्विक वर्मा 5 विकेट
हरदा 115/10/41 ओवर
युवराज 35 रन
रियांश 24 रन
सात्विक 24 रन
ओबेद 4 विकेट
यश पावर 2 विकेट
देवांशू चौहान 2 विकेट
Comments are closed.