सांसद खेल महोत्सव में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ l

सांसद खेल महोत्सव में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ l

आशीष उघड़े जिला नर्मदापुरम (सारनी) ।नर्मदापुरम के एस एन जी स्टेडियम नर्मदापुरम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज 30 अक्टूबर, को दिन गुरुवार को सुबह सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा किया गया प्रथम नागरिक नीतू यादव ने प्रतियोगिता को विधिवत रूप से प्रारंभ करने की अनुमति अपने शब्दों के माध्यम से प्रदान की। सांसद खेल महोत्सव में क्रिकेट के प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से 35 टीमों ने एवं सीनियर वर्ग की 14 टीमों ने प्रवेश लिया है।जिसमे रोमांचक मैच हुए पहला मैच रफ्तार एकादश और रंडाल एकादश के मध्य हुआ । जिसमें रंडाल एकादश 9 विकेट से विजेता रही,दूसरा मैच सर्वाईट स्कूल एवं सेठ गुरुप्रसाद स्कूल के बीच हुआ । जिसमें सेठगुरुप्रसाद स्कूल ने 8 विकेट से जीत प्राप्त की वहीं तीसरा मैच कैडबरी क्लब एवं सोना मेमोरियल के मध्य हुआ जिसमें कैडबरी ने आसान जीत 41 रनों से विजय पाई । चौथा मैच एकलव्य स्कूल एवं शांतिनिकेतन स्कूल के बीच खेला गया जिसमें शांतिनिकेतन स्कूल की टीम 28 रनों से विजेता रही।

इस अवसर पर माननीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी,नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा,एम पी सी ए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा,जिला खेल अधिकारी उमा पटेल,विवेक भदौरिया, अनिल चौबे,जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश चौरे, रोहित गौर, आलोक राजपूत, महेंद्र यादव, अजय वर्मा,सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष संजय नाफडे,नितेश राजपूत, अर्पण दुबे,इमरान खान, अंपायर फजल भाई, बंटी कुरैशी, और दिनेश पलिया रहे।