जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम रूपांकन पक्ष के अंतर्गत , कोलाज एवं कार्टूनिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सारनी

वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में आज दिनांक 31 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम रूपांकन पक्ष के अंतर्गत , कोलाज एवं कार्टूनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा अर्चना के साथ की गई इसके पश्चात प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम द्वारा युवा उत्सव के जितने भी प्रतिभागी भाग ले रहे

उन्हें प्रेरित करते हुए अपने-अपने टैलेंट को निखारने, प्रतिभाओं को निखारने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जयवंती हाक्सर महाविद्यालय बैतूल से डॉक्टर जीप साहू सर एवं डॉ.युगल किशोर सरले ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया एवं इसी कार्यक्रम में श्री कमलेश सोनी पी एल एस कंप्यूटर के संस्थापक द्वारा भी अपना उद्बोधन दिया गया जिसमें उन्होंने कहा कि ” यह निर्भर नहीं करता कि आप किस क्षेत्र से आते हैं” आप महाविद्यालय का नाम रोशन करें और निरंतर आगे बढ़ते रहें अपनी कला को निखारते रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में रीमा अरोड़ा एवं पी एल एस कंप्यूटर के संस्थापक श्री कमलेश सोनी सर की भूमिका रही। प्रतियोगिता में क्ले मॉडलिंग में प्रथम स्थान भूपेंद्र यादव शासकीय महाविद्यालय सारणी, द्वितीय स्थान शिवानी विकी शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल, एवं तृतीय स्थान मुस्कान मालवी शासकीय महाविद्यालय शाहपुर ने प्राप्त किया,

इसी प्रकार कोलाज में प्रथम स्थान स्नेहा बॉस डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालयआमला ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान कुमारी अनुष्का पंडौले शासकीय महाविद्यालय सारनी, तृतीय स्थान कुमारी राशि लोखंडे शासकीय जयवंती हाक्सर महाविद्यालय बैतूल ने प्राप्त किया इसी प्रकार कार्टूनिंग में प्रथम स्थान स्नेहा बॉस डॉ. भीमराव अंबेडकर शा. महाविद्यालय आमला द्वितीय स्थान भूपेंद्र यादव शासकीय महाविद्यालय सारनी एवं तृतीय स्थान दिशा राठौर शासकीय जयवंती हाक्सर महाविद्यालय बैतूल ने प्राप्त किया कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।