एल एफ एस पाथाखेड़ा में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

लिटिल फ्लावर हायर सेकेण्डरी स्कूल पाथाखेड़ा में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान सिस्टर मेरीसिलीन एवं सम्माननीय शिक्षको एवं समस्त छात्रों की उपस्थिति में प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुरैशी सर ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समस्त शिक्षको और छात्रों को प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

Comments are closed.