कायाकल्प योजना से सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ

कायाकल्प योजना से सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ l

आशीष उघड़े जिला बैतूल आठेनर (सारनी) । नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने स्थल पर पहुंचकर गुणवत्ता के दिए निर्देश

नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा स्वीकृत लागत राशि 48 लाख कायाकल्प योजना अंतर्गत स्वीकृत सड़क चौड़ीकरण का कार्य का आज वार्ड क्रमांक 14 ,15 में प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने मौके पर पहुंचकर नगर परिषद के उपन्यत्री एवं ठेकेदार को गुणवत्ता के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्य में तकनीकी स्वीकृति के मापदंड अनुसार ही कार्य पूर्ण कराया जाए ,कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्डों में चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण के भी कार्य प्रारंभ है। ज्ञात हो कि कायाकल्प अभियान के अंतर्गत स्वीकृत इस कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा पूर्व में किया गया था।

30 अक्टूबर को दिन गुरुवार को इस कार्य के शुभारंभ किया गया शीघ्र ही कायाकल्प योजना अंतर्गत वार्ड की सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। कार्य के शुभारंभ अवसर पर वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद पूनम प्रवीण चढ़ोकार, पार्षद उमेश बारस्कर फारूक काजी , मनोज जगताप कैलाश आजाद ,प्रवीण चढ़ोकार , मुख्य नगर पालिका अधिकारी करूसिंग उइके, उपयंत्री राजेश भिकोंडे , विनोद पिपरोले ,फैज अहमद ,वार्ड वासी उपस्थित थे ।

Comments are closed.