पीपरी/ मैया मनकामेश्वरी नर्मदा मंदिर सनातन विचार मंच पर चल रही भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ के आज पंचम दिवस पर पंडित चंद्रशेखर जोशी ने अपने मुखारविंद से कहा कि धर्म में सबसे उत्तम धर्म सनातन धर्म है, बाकी सब पंथ है पंथ अनेक है परंतु धर्म एक ही है सनातन धर्म ही सर्वे भवंतु सुखीन सभी सुखी रहने की कामना करता है, इसीलिए सनातन धर्म ही सबसे श्रेष्ठ है। सनातनियों को गर्व करना चाहिए कि हम सनातनी हैं सनातनियों को अपनी शिखा अवश्य रखना चाहिए भगवान की भक्ति में माया ही बाधित करती है , माया उतनी ही होना चाहिए जिससे अपना काम चल जाए एवं अतिथि भूख नहीं जाए ,आपने यह भी कहा कि एक अखबार की प्रति जिसमें आज छपा था वह बताते हुए आपने कहा कि हमारे भारत में ही नहीं परंतु चीन एवं अन्य देशों में भी भागवत ग्रंथ के आगे सभी नतमस्तक हो रहे हैं । वर्तमान समय में भागवत ग्रंथ भौतिक दुविधाओं का समाधान प्रस्तुत करती है, व्यास पीठ का पूजन गिरधर गुप्ता,जमना गुप्ता,सुमित रीना गुप्ता ने किया आज कथा में गोवर्धन पर्वत बनाकर गोवर्धन भगवान की पूजा की एवं 56 भोग लगाया गया गोवर्धन पर्वत को रुद्रांश गुप्ता ने उठाया जिसने कृष्ण का रूप धारण किया जो श्रोताओं को अच्छा लगा,
कथा में प्रमुख रूप से किशनलाल चोयल , हराकचंद माहेश्वरी, लीलाधर दुबे, अनिल अग्रवाल, डॉक्टर सुरजीतसिंह कच्छवाह, मोजीराम गवली, मायाराम गवली, सौदान सिंह निगवाल, कैलाश यादव एवं शोभाराम भाई ,भगवानदास गुप्ता,रतनसिंह सेंधव परमानन्द मेहता, सहित मात्र शक्तियों में राधाबाई चोयल राजकुंवर मेहता ,ममता गुप्ता, मंजू शर्मा, अंगूरबाला पाटीदार, अर्चना पुरोहित, प्रीति महाजन,मीना गुप्ता,राजू विश्वकर्मा, सहित क्षेत्र के अन्य ग्रामों से आए श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।







