लिटिल फ्लावर हायर सेकंडरी स्कूल पाथाखेड़ा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत

लिटिल फ्लावर हायर सेकंडरी स्कूल पाथाखेड़ा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत स्कूल में आयोजित निबंध, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को वरिष्ठ प्रबंधक श्री प्रदीप श्रीवास्तव वेकोलि पाथाखेड़ा-द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदीप श्रीवास्तव के साथ क्षेत्रीय महाप्रबंधक के निज सचिव मोहन गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
संस्था प्रधान सिस्टर मेरीसिलीन, प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन संस्था के व्याख्याता आशीष राय एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता एम एस कुरैशी ने किया।
इस अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षकों ने पुरस्कृत छात्रों को बधाई दी है।