*युवा उत्सव संपन्न….. महाविद्यालय स्तर पर रहा छात्राओं का दबदबा*

मध्य प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में युवा उत्सव दिनांक 13 14 एवं 15 अक्टूबर को संपन्न कराया गया युवा उत्सव की शुरुआत दिनांक 13 अक्टूबर को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.साहेब राव झरबडे एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजन अर्पण कर प्रारंभ हुआ तीन दिवसीय युवा उत्सव के प्रथम दिन साहित्यिक पक्ष के अंतर्गत वाद विवाद प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच

प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके विधा प्रभारी प्रो.हेमंत कुमार निरापुरे एवं सहयोग में डॉ. दामोदर झारे सौरभ कहार डॉ.भूपेंद्र पाटनकर श्री आकाश प्रजापति डॉ.देव कृष्ण मगरदे श्री मोहित भोपते का अतुलनीय योगदान रहा। युवा उत्सव के दूसरे दिन रूपांकर पक्ष का के अंतर्गत चित्रकला रंगोली एवं पोस्ट निर्माण की विधाएं संपन्न हुई जिसके प्रभारी डॉ.यासमीन जिया एवं डॉ राजेश आर्य श्रीमती भूमिका भोपते श्रीमती शोभा मगरदे आकाश प्रजापति सहयोगी रहे। युवा उत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक पक्ष का आयोजन किया गया जिसमें एकल गायन समूह गायन एकल नृत्य की विधाएं आयोजित की गई इस विधा के प्रभारी डॉ.नंदकिशोर पवार एवं सहयोगी डॉ. खेमराज महाजन श्री रत्नेश जैन श्री मोहित भोपते डॉ. राजेश आर्य श्री आकाश

प्रजापति श्री राम भगत यादव रहे युवा उत्सव 2025-26 के परिणाम की घोषणा करते हुए युवा उत्सव के संयोजक डॉ अजाब खातरकर ने बताया कि प्रथम दिवस आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में किरण सूर्यवंशी प्रथम स्थान द्वितीय स्थान निशा उइके एवं तृतीय स्थान तृतीय स्थान स्नेहा रेवतकर को प्राप्त।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा उइके द्वितीय स्थान किरण सूर्यवंशी तथा तृतीय स्थान दीक्षा वर्मा ने हासिल की प्रश्न मंच विधा में ग्रुप ए रोशनी धुर्वे एवं साथियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन आयोजित विधाओं में से चित्रकला में वैशाली साहू प्रथम स्थान कुमारी रोशनी धुर्वे द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान कुमारी किरण सूर्यवंशी ने प्राप्त किया रंगोली विधा के अंतर्गत प्रथम स्थान कुमारी रोशनी धुर्वे द्वितीय स्थान कुमारी किरण सूर्यवंशी एवं तृतीय स्थान स्नेहा घनकारे ने प्राप्त किया पोस्टर प्रतियोगिता में गीता उइके ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं चिंटू साहू को द्वितीय स्थान मिले कार्टून प्रतियोगिता में कुमारी वैशाली साहू प्रथम स्थान स्नेहा रेवतकर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुए। युवा उत्सव के अंतिम दिन

सांस्कृतिक पक्ष की विधाओं में एकल नृत्य में कुमारी रोशनी धुर्वे बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान अर्चना धुर्वे ने प्राप्त किया समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. साहेब राव झरबडे ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र-छात्राओं से जिला स्तर पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु महाविद्यालय के प्रभारी एवं सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए छात्रों से अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेहतर करने की समझाइश दी महाविद्यालय स्तर पर संपादित युवा उत्सव में निर्णायक की भूमिका डॉ अजय कुमार चौबे डॉ. यासमीन जिया डॉ.भूपेंद्र

पाटनकर श्रीमती भूमिका भोपते शोभा मगरदे ने अदा किया। कार्यक्रम में डॉ.खेमराज महाजन डॉ.दामोदर झारे श्री मोहित भोपते श्री राम भगत यादव श्री मनीष मालवीय श्री प्रेम सिंह ठाकुर छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।