वट सावित्री हनुमान मंदिर में आज हवन पूजन एवं भंडारे का आयोजन

घोड़ाडोंगरी

नगर के रेलवे कॉलोनी स्थित वट सावित्री हनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष पूजन अर्चन का आयोजन किया गया है। अशोक कहार श्रीमती लक्ष्मी कहार अन्नपूर्णा कैटर्स घोड़ाडोंगरी ने बताया कि आज सोमवार दोपहर बाद 4 बजे से विशेष पूजन का आयोजन किया गया है। हवन पूजन पूजन आरती के उपरांत शाम 7 बजे से भंडारे (प्रसादी) का आयोजन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजित किया गया है।