सारनी। वयोश्री योजना के तहत बुजुर्गों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण मिलेंगे। इसके लिए शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर को जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में सुबह 11 बजे से किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि ऐसे वरिष्ठ जन जिनकी आयु 60 वर्ष या अधिक हो चुकी हो उन्हें वयोश्री योजना के अंतर्गत कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हैं।
इस हेतु परीक्षण शिविर का आयोजना जनपद पंचायत घोडाडोंगरी में 3 अक्टूबर 2025 को किया गया है। ऐसे वृद्ध अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे दो पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड या आय प्रमाण पत्र, समग्र आईडी एवं मोबाइल नंबर लेकर संबंधित स्थान पर पहुंचकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।







