आधार शिविर का 2 दिवसीय आयोजन

पीपरी,/ 30 गांवों का प्रमुख सेंटर नगर पीपरी में आधार शिविर का 2 दिवसीय आयोजन किया गया है,जिसमें आधार कार्ड बनवाने के लिए 10/15 किलोमीटर से लोग आ रहे है,एवं कार्य नहीं होने से परेशान हो रहे हैं, इतने बड़े क्षेत्र को मात्र 2 दिन का समय मिला है , जिसमें स्कूल के छात्रों के अलावा जिनके आधार कार्ड अपडेट नहीं है उन्हें भी अपडेट करवाना है, विद्युत की बार-बार आ जा रही है , जिसके चलते लोग सुबह से दोपहर

तक भी लाइन में खड़े हैं फिर भी उनका नंबर नहीं आ रहा है, शासन प्रशासन को इस और ध्यान देकर आधार कार्ड अपडेट करने की तारीख और बढ़ाना चाहिए तथा 2 दिन के बजाय एक सप्ताह का समय पीपरी जैसे गांव को मिलना चाहिए। अन्यथा लोग परेशान होते रहेंगे और शासन की योजनाओं से वंचित रह जाएंगे, संबंधित अधिकारी को इस और ध्यान देंना चाहिए।