समूचे क्षेत्र में गणेश जी के पर्व की धूम

सुमित गुप्ता

पीपर/ पीपरी नगर सहित समूचे क्षेत्र में गणेश जी के पर्व की धूम है , जगह-जगह विभिन्न तरह के आयोजन किया जा रहे हैं शिवशक्ति मित्र मंडल पीपरी के तत्वाधान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,साथ ही दूसरे दिन चेयर रेस का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जीतने वाला बच्चों को इनाम भी प्रदान किए गए। सिद्धिविनायक मित्र, महाकाल मित्र मंडल के द्वारा भी अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम किया जा रहे हैं , सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है, पूरे क्षेत्र में वातावरण भक्ति में बना हुआ है। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए नगर वासी भी अधिक संख्या में गणेश जी के पंडालों में पहुंच रहे हैं।