– देश में नौ जुलाई को अखिल भारतीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल से चक्का जाम और पहिया रुकेगा, मोर्चा के अशोक मालवीय इंद्रेश रघुवंशी जितेन्द्र निरापुरे,धनराज देशमुख ,श्याम यादव सुमित अग्रवाल ,कृष्णा सैनी ,गोविंद पवार प्रमोद भारती ने माइन पर जानकारी दी जिसमें देश का मजदूर किसान नौजवान महिला सभी मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होकर हड़ताल पर जाने की तैयारी कर लिया है।आज देश में एनडीए की सरकार मे नये नये बदलाव देखने को मिल रहे हैं,जिन मुद्दों को लेकर सत्ता से बाहर रही भाजपा और उसके सहयोगी दल
निजीकरण, मंहगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी, जीएसटी, आदि कई चीजों को लेकर सड़कों पर उतरते थे, आज उन्हीं सब बातों को लेकर पल्टी मारते हुए आम जनता विरोधी फैसले ले रही हैं। किसानों के खिलाफ, मजदूरों सहित आम जनता के खिलाफ और पूंजीपतियों और कार्पोरेट जगत के पक्षधर कानूनों को लागू करने पूरी ताकत झोंक रही हैं। जिसको लेकर देश के एक सरकारी संगठन को छोड़कर बाकी सभी केंद्रीय श्रम संगठनों ने नौ जुलाई को राष्ट्र व्यापी आम हड़ताल करने जा रही हैं।उसी तारतम्य में पाथाखेड़ा
क्षेत्र का संयुक्त कन्वेंशन एटक कार्यालय हुआ जिसमें सबसे पहले पाथाखेड़ा के मजदूर वर्ग के नेतृत्व करने वाले कॉमरेड कृष्णा मोदी जी को उपस्थित लोगों ने श्रधांजलि दी और उनके मज़दूरों के लिये किये गये योगदान को याद करते हुऐ श्रद्धासुमन अर्पित किये वेकोलि सीटू कि ओर जगदीश डिगरषे ,पाथाखेड़ा एटक महामंत्री और वेलफेयर से सदस्य श्रीकांत चौधरी एरिया अध्यक्ष ओमकार शुक्ला , एच एम एस से संजय सिंह ,महेंद्र यादव और सीटू महामंत्री गणेश गुजरे ,अध्यक्ष जे विवेकानंद इंटक से आशिक ख़ान ,अतुल सूर्यवंशी, सीटू के वरिष्ठ नेता अशोक बुंदेला ने कन्वेंशन को संबोधित किया। साथ ही चारों संगठनों के क्षेत्रों के इकाई के अध्यक्ष, सचिव ने अपनी बात
रखी। मंच से सभी वक्ताओं ने संबोधित करते हुए छब्बीस सुत्रीय मांगों पर फोकस करते हुए नौ जुलाई को राष्ट्र हड़ताल को सफल बनाने का आव्हान किया ।
माइन पर भारी बारिश के बाद भी यूनियन प्रतिनिधि द्वारा गेटमीटिंग मैं पूरी ताकत रखी जिसमे मज़दूरों मैं भी हड़ताल को लेकर उत्साह देखते बन रहा था ।
Comments are closed.