*”तारे जमी पर” सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल बैतूल का हुआ वार्षिक उत्सव संपन्न*
सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा माहे भवानी , श्री कृष्णा गोविंद के साथ राजस्थानी, मराठी , तेलुगु और बॉलीवुड थीम पर एक से एक शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
एजुकेशन सिस्टम पर शानदार ड्रामा , गीत , और फैंसी ड्रेस में श्रीराम, हनुमान, भारत माता राधा शिव , पार्वती के ड्रेसअप ने मन मोह लिया।
सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल बैतूल हमलापुर के संचालक ज्ञानराव सराटकर ने कहा कि छात्रों की पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी गई।
संचालक लोकेश अड़लक ने कहा कि शिक्षा और संस्कार की अनूठी पराकाष्ठा का जीवंत उदाहरण स्कूल यहां में देखने को मिलेगा ।
संचालक अकलेश वाघमारे ने कहा कि छात्रों की इसी प्रकार का मंच मिलते रहेगा जिससे उनके हुनर को निखारा जा सके।
संचालक मनीष कुंभारे ने कहा कि छात्रों को स्कूल में शिक्षा के साथ स्पोर्ट्स , म्यूजिक , डिजिटल आदि गतिविधियों में दक्ष कराया जाएगा।
सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव “तारे जमी पर” काशी किशन लॉन हमलापुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ ,जिसमें मुख्य अतिथियों में वार्ड की पार्षद श्रीमती किरण खातरकर , श्री कांतू प्रजापति, श्री सावनिया जी श्री देशमुख जी उपस्थित रहे।







