व्यापारी कल्याण संघ 6 वा स्थापना दिवस आज

जीतू मालवीय

व्यापारी कल्याण स्थापना दिवस आज :-
घोड़ाडोंगरी के समाजसेवी सेवा भावी संगठन के रूप में विगत 6 वर्षों से लगातार सकारात्मक कार्य कर रहे घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ का स्थापना दिवस 9 फरवरी दिन रविवार को मनाया जा रहा है ,नगर में व्यापारी कल्याण संघ द्वारा अनेक अनेक सकारात्मक प्रेरणादायक कार्य किया जा रहे हैं संगठन के द्वारा कोरोना कल में गरीबों को भोजन ,नगर में वृक्षारोपण व घोड़ाडोंगरी मोक्ष धाम सौंदर्य करण जैसे सकारात्मक कार्य किया जा रहे हैं,

व्यापारी संगठन प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 9 फरवरी को अपना 6 वा स्थापना दिवस मनाने जा रहा है जिसमें संगठन के द्वारा प्रतिभा सम्मान अतिथि सत्कार व संगठन के पारिवारिक मिलन आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम में जिले की गौरव व प्रतिभाशाली ,समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को भी सम्मानित किया जायेगा संगठन के इस परिवारिक व्यापारी मिलन कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों भी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे ।