एल एफ एस पाथाखेड़ा में नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता संदेश

एल एफ एस पाथाखेड़ा में नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता संदेश

सारनी । संस्था प्राचार्य सिस्टर बिंसी एवं वरिष्ठ शिक्षक एम एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेडा़ में नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता संदेश दिया गया। बाहर से आए कलाकारों ने शिक्षको और छात्रों को घर, नगर और स्कूल में स्वच्छता बनाए रखने हेतु गीला कचरा,सूखा कचरा अलग अलग तरीके से कचरा गाड़ी में डालने हेतु प्रेरित किया।

प्राचार्य सिस्टर बिंसी ने नगरपालिका परिषद सारनी द्वारा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त छात्रों और शिक्षकों ने सारनी नगर पालिका को स्वच्छता अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त करने में अपना योगदान देने की शपथ ली।