राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन
*बालिकाओं का सम्मान कर,की उनके उज्जवल भविष्य की कामना* शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में आज दिनांक 24 जनवरी को उच्च शिक्षा विभाग एवं शासन द्वारा जारी त्रैमासिक कैलेंडर के परिपालन में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवीसिंह सिसोदिया सहित समूचे स्टाफ ने छात्राओं को पुष्प कुछ देकर उनका सम्मान किया और उनके अधिकार प्राचीन एवं वर्तमान परिदृश्य विषय पर अपने उद्बोधन में समाजशास्त्र के प्राध्यापक एवं मीडिया सेल प्रभारी प्रो. हेमंत कुमार निरापुरे ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में लिंगानुपात में बढ़ोतरी यह साबित करता है कि समाज के हर क्षेत्र में महिला आगे बढ़ रही है, महिलाओं के प्रति आए
बदलाव का परिणाम है ,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवीसिंह सिसोदिया ने प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक के इतिहास में नारी शक्ति का जिक्र किया भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ अजय कुमार चौबे ने विश्वविद्यालयीन परीक्षा के परिणाम के आधार पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं एवं सत्र में विभिन्न विधाओं में चयनित छात्राओं का उल्लेख करते हुए उनको सम्मानित किया और उनके आगे बढ़ने के लिए सलाह देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा के सहायक डॉ. अजाब खातरकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रो.भूपेंद्र पाटनकर द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई के प्रभारी प्रो.राकेश सिसोदिया महिला इकाई डॉ.यासमीन जिया, प्रो कुशवाहा
,स्पोर्ट्स अधिकारी डॉ.नन्द किशोर पवार, प्रो.खेमराज महाजन,मोहित भोपते,सौरभ कहार,आकाश प्रजापति,प्रकाश झरबडे,शोभा मगरदे,रामभगत यादव,मनीष मालवीय,प्रेम सिंह ठाकुर सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।







